फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी न हुई तो कर दूंगा बदनाम': शादीशुदा बहन पर बिगड़ी नीयत, मौसेरे भाई ने भेजे ऐसे फोटो; उड़े विवाहिता के होश

Tue, 16 May 2023 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

विवाहिता के सुखी वैवाहिक जीवन में जहर घोलने का काम कोई और नहीं, बल्कि मौसेरा भाई कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता पर उसका मौसेरा भाई शादी का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर ससुराल जाते समय रास्ते से अपहरण कर लेने की धमकी देता है। साथ ही अश्लील फोटो भेजकर दो लाख रुपयों की भी मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यहां का है मामला 

ताजगंज क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ग्वालियर में हुई है। वह अपने ससुराल में पति के साथ बेहद खुश है। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों से दिल्ली निवासी मौसेरा भाई आशीष अनजान नंबरों से फोन करके उसे परेशान कर रहा है। वह पति से तलाक लेकर अपने से शादी कर लेने का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं मौसेरे भाई ने धमकी दी है कि उसका कहना नहीं मानने पर ग्वालियर जाते समय अपहरण कर लेगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

बदनाम करने की धमकी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर उसे धमकी दे रहा है कि यदि उससे शादी नहीं की तो बदनाम कर देगा। मौसेरे भाई की इस करतूत से वो काफी परेशान है। उसे डर है कि यदि ये बात ससुराल वालों को पता चल गई, तो उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो सकता है। 

ये भी पढ़ें - सच्चे प्यार का सच: ऐसे फरेब में फंसी तलाकशुदा महिला, रकम के साथ गवां बैठी आबरू; हकीकत कर देगी शर्मसार
विज्ञापन

पहले भी कर चुका है धोखाधड़ी 

पीड़िता का आरोप है कि मौसेरा भाई बहाना बनाकर दो सोने की अंगूठी, टॉप्स, सोने की चेन और 85 हजार रुपये पहले ले गया था। अब फिर से ब्लैकमेल करते हुए दो लाख रुपये मांग कर रहा है। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें - दो साल बाद लौटी पत्नी: पति और दो बच्चों ने मांगा 24 महीने का हिसाब, रख दी ऐसी शर्त; सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें