फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस का एक और गजब कारनामा:  कोरियर कर्मचारी से हुई लूट, फिर अपहरण का प्रयास; धोखाधड़ी में दर्ज किया केस

Fri, 19 Jan 2024 01:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस अपने कारनामों की वजह से लगातार चर्चा में है। अभी हरीपर्वत पुलिस द्वारा लूट के मामले को चोरी की धाराओं में दर्ज करने का मामला शांत भी नहीं हुआ कि सिकंदरा पुलिस ने एक नई कहानी रच दी। जानें क्या है पूरा मामला...
 
विज्ञापन
थाना सिकंदरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हरीपर्वत थाना पुलिस के बाद अब सिकंदरा पुलिस ने लूट की घटना को चोरी बना दिया। बाइक सवार कोरियर कंपनी कर्मचारी से पांच बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट और अपहरण का प्रयास किया। मगर पुलिस ने तहरीर बदलवाकर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित को माल बरामदगी करने का लालच देकर तहरीर लिखवाई गई। 
विज्ञापन


पथौली निवासी मोहित शर्मा कोरियर कंपनी कर्मचारी है।16 जनवरी की रात एक बजे रुनकता कार्यस्थल पर जा रहे थे। सिकंदरा थाना क्षेत्र के जेसीबी चौराहे के पास दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोका लिया। उनसे नगदी मोबाइल व अन्य सामान लूटकर ईको कार में डालकर ले जाने का प्रयास किया।
 
पीड़ित का आरोप है कि प्राक्षी टावर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे। घटना स्थल पर बदमाश का अंगौछा और एक हाथ का दस्ताना मौके से बरामद हुआ था। इसके बाद भी थाना सिकंदरा प्रभारी नीरज शर्मा और दारोगा ने तहरीर बदलवा दी। चोरी में मुकदमा दर्ज कर लिया। आश्वासन दिया कि लूट का माल जल्द बरामद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें