फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अर्जी: पति बच्चे को नहीं संभालता...कैसे बनाऊं खाना, टूटने की कगार पर पहुंची शादी; इस शर्त पर बनी बात

Sun, 18 Feb 2024 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पति और पत्नी के बीच विवाद के अजीब मामला सामने आया। पति की शिकायत थी कि पत्नी खाना नहीं बनाती है, तो वहीं पत्नी ने कहा कि बच्चा छोटा है। वो कैसे खाना बनाए। विवाद इस कदर बढ़ा कि बात शादी टूटने तक पहुंच गई। दोनों के बीच परिवार परामर्श केन्द्र में समझौता कराया गया। 
 
विज्ञापन
पति पत्नी के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में खाना बनाने के दौरान विवाद के बाद पति-पत्नी में अलगाव हो गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलर ने गलतफहमी दूर कराई। साथ रहने के लिए राजी होने पर दंपती को घर भेजा गया।
विज्ञापन


सैंया की रहने वाली महिला का विवाह धौलपुर के युवक के साथ तीन साल पहले हुआ था। पत्नी के घर पर खाना न बनाने के कारण विवाद होता था। विवाद बढ़ने पर पत्नी मायके रहने लगी और पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। मामला परिवार परामर्श केंद्र आने पर दोनों की काउंसिलिंग कराई गई। 

पत्नी ने बताया की बच्चा छोटा है और पति खाना बनाने के समय बच्चे को संभालने को तैयार नहीं होते। इस कारण वह खाना नहीं बनाती है। दोनों ही मिलजुलकर घर के काम संभालने को तैयार हो गए। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि एत्माद्दौला क्षेत्र के दंपती में शक को लेकर रार पैदा हो गई थी, समझौैता करा दिया गया। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में 80 मामले आए। इनमें से सात में समझौता हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें