फतेहाबाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त कार स्रोत यूपीडा
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात कार चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दाैड़ रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम और पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया।
हादसा शनिवार रात 11.30 बजे करीब हुआ। पुलिस ने बताया औरामा, सिद्धार्थ नगर निवासी विजयपाल विश्वकर्मा पुत्र राजेंद्र प्रसाद कार चला रहे थे। कार में पत्नी ममता और पुत्र आदिविक (4 वर्ष) भी बैठे। तीनों सिद्धार्थनगर से नोएडा जा रहे थे। शनिवार रात फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 23.700 पर कार चालक विजयपाल को नींद की झपकी आने की वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पलट गई। क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विजय पाल, उनकी पत्नी ममता घायल हो गईं। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बतायासीएचसी फतेहाबाद पर प्राथमिक उपचार के बाद दंपती गंतव्य को रवाना हो गए।