फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मघटई में लीजेंड प्रीमियर लीग का आगाज, पहले मुकाबले में बांके बिहारी इलेवन विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिचपुरी। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से लीजेंड प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला आगरा रैपटर्स और बांके बिहारी इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें बांके बिहारी इलेवन ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

आयोजक आशु यादव ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए बांके बिहारी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अविनाश यादव ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर 71 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा सचिन पौनिया ने 35 रनों का योगदान दिया। आगरा रैपटर्स की गेंदबाजी में कुशवीर सिंह ने 4 विकेट झटके, जबकि जतिन जुरैल को 2 सफलता मिली। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आगरा रैपटर्स की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 20 ओवर में 131 रन ही बना सकी। अर्जुन शर्मा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। बांके बिहारी इलेवन की ओर से अविनाश यादव ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 4 विकेट लिए, जबकि शादाब ने 3 विकेट झटके। अविनाश यादव को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान एस.एम. दुबे सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें