युवक-युवती ने जहर खा लिया जब दोनों परिवारों को इसकी खबर लगी तो सभी के होश उड़ गए। युवती ने शादी से पहले ऐसा कदम उठाया जिसके बाद बरात दरवाजे पर नहीं आ सकी। युवक और युवती दोनों दोस्त थे। लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला महावन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर युवक-युवती की दोस्ती चर्चा में थी। युवती की शादी तय हो गई और 29 जून को उसकी शादी होनी थी। मामला संज्ञान में आने पर युवक को परिजनों ने शहर से बाहर भी भेज दिया। लेकिन 27 जून को ही युवक गांव में आ गया।
गाली गलौज का विरोध करने पर युवक को गोलियों से भूना, सरे सायं हत्याकांड से मची सनसनी
बताया जाता है कि युवक के गांव में आते ही युवती युवक के पास चली गई और दोनों ने जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ती देखी तो परिजन ने उन्हें गोवर्धन चौराहे के निकट एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहां पर दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है लेकिन वह बात करने की स्थिति में नहीं है।