मैनपुरी। परिषदीय स्कूलों की 16 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को संशोधन कर दिया गया है। अब ये परीक्षाएं 20 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होंगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में बीएसए को एक पत्र जारी किया है। सचिव ने पत्र जारी कर बताया कि 16 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब परिषद की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कहा कि बेसिक शिक्षाधिकारी अपने जनपद में परीक्षाओं को नई समय सारिणी के अनुसार कराना सुनिश्चित करें।
बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि जिले में परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राचार्य डायट की देख रेख में तैयार किए गए प्रश्नपत्र बीआरसी केंद्रों पर भेज दिए गए हैं। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का पत्र प्राप्त हुआ है। अब परीक्षाएं 20 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित कराई जाएंगी।