फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिल में हिस्सेदारी को दिखाई वोट की ताकत

Sun, 06 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
समर्थकों की ताकत के बूते शहर के दो चार्टर्ड एकाउंटेंट ने इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट आफ इंडिया की सेंट्रल और रीजनल काउंसिल में हिस्सेदारी का दावा ठोंका है। शनिवार को संजय प्लेस स्थित आयकर भवन में सुबह आठ से रात आठ बजे तक सेंट्रल काउंसिल और रीजनल काउंसिल के सदस्य चुनने के लिए मतदान हुआ। इसमें ताजनगरी में रजिस्टर्ड 885 सीए में से 515 ने वोट डाले। करीब 250 सीए दूसरे शहरों में नौकरी कर रहे हैं, जबकि करीब 50 विदेश में हैं। यह पहला मौका है, जब आगरा के चार्टर्ड एकाउंटेंट दम दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

सीए उमेश गर्ग सेंट्रल काउंसिल सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। वह छह साल से सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल (सीआईआरसी) के सदस्य हैं और मध्य क्षेत्र की शाखाओं में उनकी अच्छी पैठ है। बीते साल सीआईआरसी के चेयरमैन भी बने। उनके अलावा सीए नितेश गुप्ता रीजनल काउंसिल सदस्य के  लिए चुनाव मैदान में हैं। बेहद प्रतिष्ठापूर्ण इस चुनाव में आगरा के सभी चार्टर्ड एकाउंटेंट एक-एक वोट डलवाने के लिए सुबह से ही लगे रहे। हर वोट का महत्व है, इसलिए जिन सीए के घरों में शादियां हैं, व्यस्तता के बाद भी उन्हें मतदान के लिए बुलाया गया। प्राथमिकता आधारित मतदान में सेंट्रल काउंसिल के लिए करीब 22 सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें