फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 74.75 फीसदी मतदान

Sun, 06 Dec 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, बिचपुरी और बरौली अहीर ब्लाक में मतदान हुआ। चारों में ब्लाकों में छुटपुट हिंसा के बीच करीब 74.75 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी ब्लाक 55 ग्राम पंचायतों के लिये हुए मतदान में सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। यहां मतदान समाप्त होने के तक करीब 74 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह 9 बजे तक 13 प्रतिशत, 11 बजे तक 36, एक बजे तक 56, तीन बजे तक 65 और मतदान समाप्त होने तक 74 फीसदी मतदान हुआ।
अछनेरा विकास खंड की 52 ग्राम पंचायतों के लिए वोट डाले गए। यहां मतदान में भारी उत्साह देखने को मिला। अछनेरा विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रायभा में सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी रही। दोपहर 12 बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सहता में दोपहर 1 बजे तक 70 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। साधन में दोपहर 2 बजे तक 60 प्रतिशत मतदान हुआ। हंसेला, झारौठी, ब्यारा, अरदाया, अर्रूआ, नगला अर्रूआ, अंगनपुरा, मुबारिजपुर, कुकथला, भिलावटी, अटूस, पनवारी, कठवारी, जनूथा, मंगूरा आदि गांवों में भी मतदाता उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

बरौली अहीर विकास खंड में 1 बजे तक 51 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह के समय मतदान की गति धीमी रही। दोपहर के बाद मतदान ने गति पकड़ी। वहीं कुछ बूथ समोगर में 2 बजे 80 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। पवावली बूथ पर 3 बजे तक 92 प्रतिशत तक वोटिंग हो चुकी थी। महल बादशाही बूथ पर 11 बजे तक 50 प्रतिशत मतदान हो चुका था। कुल मतदान 74.13 प्रतिशत वोट पड़े।
बिचपुरी ब्लाक की 30 ग्राम पंचायतों के लिये 161 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। सभी ग्राम पंचायतों पर शांति पूर्ण मतदान हुआ। ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मिढ़ाकुर में 8454 में से 5280 वोट पड़े। यहां सुबह से ही मतदाता लाइन में लगे दिखे। गांव अंगूठी, सहारा, सुनारी, लड़ामदा, बरारा, गढ़सानी, सहाई आदि में जमकर वोट पड़े। अंतिम समय तक कुल 73 फीसदी मतदान हुआ।
-------
ब्लाक                   मतदान का प्रतिशत
बरौली अहीर               74
बिचपुरी                    73
अछनेरा                    78
फतेहपुर सीकरी             74
-----
अछनेरा अव्वल, बिचपुरी फिसड्डी
आगरा। ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में हुई वोटिंग में अछनेरा ब्लाक की जनता सबसे आगे रही, तो बिचपुरी के मतदाता चारों ब्लाकों में फिसड्डी साबित हुए हैं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अछनेरा ब्लाक में 78 फीसदी मतदान हुआ और बिचपुरी महज में 73 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें