फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद में कोरोना: तीन चिकित्सक सहित 50 लोग संक्रमित, 2183 पर पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

Tue, 15 Sep 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के तीन चिकित्सक सहित 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन मरीजों को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 2183 पर पहुंच गई है। 1605 लोग अब तक स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि सक्रिय केस बढ़कर 522 हो गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र कोटला पर तैनात एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात रैपिड रेस्पांस टीम के एक और चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चिकित्सक सुहाग नगर में रहते हैं। स्वास्थ केंद्र जाटऊ पर तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया है। 


आगरा के एत्मादपुर में तैनात एक चिकित्सक संक्रमित मिला है। शिवाजी मार्ग पर एक केस पॉजिटिव मिला। लोहिया नगर निवासी एक मीडियाकर्मी में संक्रमण की पुष्टि हुई है। गांव मोढ़ा में 20 वर्षीय निजामपुर में 27 वर्षीय एवं तिलक नगर में 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल का एक कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज 

आर्चिड़ग्रीन में 42 वर्षीय युवक, विभव नगर में 36 वर्षीय महिला, मथुरा नगर गली नंबर छह में एक नया मरीज मिला है। रामनगर में 24 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय महिला कोरोना से पीड़ित मिले। डीपीआरओ कार्यालय का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। गोपीश्याम इंटर कॉलेज के नजदीक एक महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 

सुहागनगर सेक्टर तीन में कोरोना के चार मरीज मिले। इसमें तीन मरीज एक ही परिवार के हैं। रहना में 29 वर्षीय युवक और 29 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सागर एन्क्लेव में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। सिरसागंज में 34 वर्षीय,  कुंजपुरा रोड़ पर 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले। अरांव के हैबतपुर में भी 22 वर्षीय युवक, गांव बिदरखा में कोरोना का 24 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें