सैंया क्षेत्र के गांव सोंरा निवासी के प्राइवेट कॉलेज के प्रधानाध्यापक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है। उनके परिजनों को भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
एसएचओ बीएन सिंह ने बताया कि गांव के रास्तों को बंद कर दिया गया है। गांव के लोगों के बाहर जाने पर पाबंदी है। जरूरत की वस्तुएं गांव में ही उपलब्ध कराई जाएंगी।
8481 लोगों की सेहत की जांच
स्वास्थ्य विभाग ने हॉट स्पॉट एरिया में 1742 घरों का सर्वे कर 8481 लोगों की सेहत की जांच कर रिपोर्ट बनाई। टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग कर उनके तापमान जांचा और रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा की जांच की। इन स्थानों पर शिविर लगाकर 556 मरीजों को दवा और विटामिन सी की दवाएं दी।