फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की मौत का मामला: मृतक के बेटे ने अस्पताल स्टाफ के खिलाफ दी तहरीर

Sat, 30 May 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • बेटा बोला- फोन पर पिता ने मारपीट की दी थी जानकारी
  • स्टाफ को फोन करने के बाद पिता का फोन हो गया था बंद 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित की मौत का मामला शुक्रवार को भी गरमाया रहा। मृतक के बेटे ने थाना उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि उसके पिता को पीटा गया, इससे उनकी मौत हुई है। पिटाई का आरोप मेडिकल स्टाफ पर है। जबकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीज की मौत का कारण हृदयघात बताया है। 

विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा निवासी कोरोना मरीज का उपचार मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल में चल रहा था। बुधवार रात वो आइसोलेशन वार्ड से बाहर आ गया और हंगामा करने लगा था। पुलिस की मदद से कोरोना मरीज को नियंत्रित किया गया। सीएमएस डॉ. आलोक के अनुसार रात में ही उसे एंबुलेंस से टूंडला स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन के लिए भेजा था, लेकिन वहां भर्ती नहीं किया गया। 


इसके कारण उसे दोबारा कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। अगले दिन सुबह उसकी मौत हो गई।  मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मौत का कारण हृदयघात बताया है, जबकि परिवार के लोग लगातार आरोप लगा रहे हैं कि मेडिकल स्टाफ ने मरीज को बुरी तरह से पीटा, इससे मौत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने लगाए यह आरोप

मृतक के बेटे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मई की रात पिता ने उसे फोन किया था। उन्होंने बताया था कि मेडिकल स्टाफ द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इस पर मैंने स्टाफ को फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद जब पिता को फोन किया तो उनका फोन बंद जा रहा था। उनसे कोई बात नहीं हो सकी। सुबह स्टाफ की ओर से पिता की मौत हो गई है। 

बेटे का आरोप है कि सुबह अस्पताल जाकर देखा तो पिता के शरीर एवं सिर के पास चोट के निशान थे। मैंने जिला अस्पताल के अफसरों से शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग भी की थी। लेकिन अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़ित ने मांग की है कि अस्पताल स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। 

बसपा नेता ने की जांच की मांग 

इस मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व कोर्डिनेटर डॉ. ज्ञान सिंह ने कहा है कि जिलाधिकारी को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। कोविड अस्पताल में आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे संक्रमित मरीज की हालत बिगड़ी और वो मानसिक रूप से परेशान हो गया। ऐसा लगता है कि मरीज को प्रताड़ित किया गया था।

ऐसे हुआ था संक्रमित

जिला अस्पताल में डिलीवरी कराने के दौरान मृतक की बेटी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसी कारण 18 मई को पूरा परिवार क्वारंटीन कर दिया था। सैंपलिंग के बाद महिला के पिता और दादी का जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव थी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें