आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह
- फोटो : ANI
आगरा जिले में अब सिर्फ नौ क्वारंटीन (एकांतवास) सेंटर रहेंगे। इन सभी में 450 से ज्यादा लोगों के ठहरने की सुविधा होगी। सभी में पानी, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था ठीक होगी। प्रत्येक में खाने से लेकर सफाई तक के लिए अलग से इंतजाम किए जाएंगे।
हर सेंटर के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। यह फैसला प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटरों से मिल रही शिकायतों पर लिया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि छोटे सेंटरों को बंद किया जा रहा है। इनमें रह रहे लोगों को धीरे धीरे बड़े सेंटरों में भेजा जा रहा है।
जिनका क्वारंटीन समय पूरा हो गया है, उन्हें घर भेजा जा रहा है। अब सभी सेंटर हिंदुस्तान कॉलेज जैसे बड़े होंगे। अगर कहीं भी कोई परेशानी आती है तो जिम्मेदार अधिकारी उसे दूर करेंगे। अगर नहीं कर पाए तो उन पर एक्शन होगा।
छोटे सेंटर खाली कराए
श्री पारस हॉस्टिपल के मरीज सैफई भेजे गए। एसआर हॉस्पिटल के भी शिफ्ट किए गए। रश्मि मेडिकेयर खाली कराकर लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। अब अन्य छोटे सेंटर भी खाली कराए जा रहे हैं।