फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Agra: पत्नी, दो बेटों के बाद भाजपा विधायक और पुत्रवधू कोरोना संक्रमित, निजी अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 Aug 2020 10:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • भाजपा विधायक ने लखनऊ में कराया था कोरोना टेस्ट, पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही निजी अस्पताल में भर्ती हुए
विज्ञापन
भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की दक्षिण सीट से भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी और दो बेटों के पॉजिटिव मिलने के बाद उन्होंने लखनऊ में नमूना दिया था। इसकी रिपोर्ट रविवार को आई। वह आगरा में उसी निजी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं, जहां पत्नी और बेटों का उपचार चल रहा है। उधर, उनकी पुत्रवधू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह उनका पूरा परिवार ही संक्रमित हो गया है।
विज्ञापन


निजी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि विधायक में कोरोना के लक्षण नहीं हैं। उनका स्वास्थ्य भी सामान्य है। विधायक ने बताया कि वह शुक्रवार को लखनऊ में थे। तभी उनके पास यह सूचना पहुंची थी कि उनकी पत्नी और बेटे संक्रमित मिले हैं।


संबंधित खबर: Corona In Agra: भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी और दो बेटे संक्रमित
विज्ञापन


इस पर वो नमूना देकर घर के लिए आ गए। यहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनकी पुत्रवधू का सैंपल आगरा में लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसके बाद उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को होम क्वारंटीन में भेज दिया है। 
विज्ञापन

विधायक से मिले थे हजारों लोग...अब तनाव में 

विधायक योगेंद्र उपाध्याय को हाल ही में भाजपा विधायक मंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया गया था। वह 20 जुलाई को लखनऊ से आगरा वापस आए। तब से अब तक उनसे मिलने के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। विधायक घर पर ही जनसमस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने राशन किट का वितरण भी किया था। उनके संपर्क में रहे लोग अब तनाव में बताए जा रहे हैं। दस ने तो सैंपल भी दे दिए हैं।

विधायक, महानगर अध्यक्ष भी पहुंचे थे बधाई देने

योगेंद्र उपाध्याय के मुख्य सचेतक बनने पर भाजपा के उत्तर सीट के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, 15 पार्षद, महानगर के सभी मंडल के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में लोग बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

संपर्क में आए लोग जांच करा लें : विधायक 

विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने अपील की है कि जो भी लोग 27 जुलाई केबाद से उनके संपर्क में आए हैं, वे अपनी कोरोना जांच जरूर करा लें। उधर, स्वास्थ्य विभाग भी उन लोगों की सूची बना रहा है जो विधायक के संपर्क में आए।


संबंधित खबर: लॉकडाउन में भाजपा विधायक का स्वागत, 15 किमी लंबा जुलूस...40 गाड़ियां, पुलिस के सामने कानून की उड़ीं धज्जियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें