फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: नए साल से पहले संक्रमण की थमी रफ्तार, 18 नए मरीज मिले

Sun, 27 Dec 2020 07:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नए साल से पहले आगरा के लिए राहत की खबर है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। रविवार को 18 नए मरीज मिले। 29 मरीज ठीक भी हुए हैं। इससे पूर्व शनिवार को 19 संक्रमित मरीज मिले थे। कुल आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। 96 फीसदी से ज्यादा मरीज ठीक हो गए हैं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि जिले में 4.21 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 10177 संक्रमित पाए गए। इनमें से 9805 कोरोना से जंग जीत गए। 170 मरीजों की मौत हो गई। अब सिर्फ 202 मरीज उपचारों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.34 फीसदी पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें