मरीजों को भर्ती करने में चार से पांच घंटे लग रहे
कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नए मरीज भर्ती करने में समस्या आ रही है। चार से पांच घंटे लग जा रहे हैं। आइसीयू में भर्ती करने के लिए सरकारी और निजी कोविड हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहे हैं।
जांच रिपोर्ट आने में अपेक्षाकृत हो रही देरी
कोरोना की आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट अपेक्षाकृत देरी में मिल रही है। पहले 24 घंटे में रिपोर्ट मिल जा रही थी, अब 48 घंटे बाद मिल रही है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रविवार को 3311 लोगों के नमूने लिए गए
एक दिन में सौ से ज्यादा मरीज
11 अप्रैल 2021 : 119 मरीज
10 अप्रैल 2021 : 102 मरीज
22 सितंबर 2020 : 127 मरीज
21 सितंबर 2020 : 148 मरीज
20 सितंबर 2020 : 144 मरीज
19 सितंबर 2020 : 105 मरीज
17 सितंबर 2020 : 118 मरीज
16 सितंबर 2020 : 110 मरीज
15 सितंबर 2020 : 114 मरीज
15 सितंबर 2020 : 111 मरीज
13 सितंबर 2020 : 109 मरीज
नए वायरस से रहें सतर्क : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर रविवार को आगरा व मथुरा जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए वायरस का स्वरूप बदला हुआ है। प्रसार अधिक होने के कारण बचाव के नियम विशेष सतर्कता व सख्ती से लागू कराए जाएं। उन्होंने संक्रमितों के संपर्कों की जांच, उपचार व अधिक से अधिक लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा है।
कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूल बंद
शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक आगरा जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और कोचिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।