फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: 20 दिन में 80 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित, एक की मौत

Mon, 03 May 2021 02:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को मास्क और उचित दूरी का पालन कराने वाले पुलिसकर्मी भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। 20 दिन के अंदर 80 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए पुलिसकर्मी रात्रि कर्फ्यू का पालन कराने में लगे हैं। वहीं लॉकडाउन में सड़कों पर ड्यूटी दे रहे हैं। बिना मास्क और बेवजह घर से निकलने वालों के चालान काट रहे हैं। इसके साथ ही अस्पतालों से लेकर ऑक्सीजन के प्लांट तक पर ड्यूटी देने में लगे हैं। यहां पर संक्रमित लोगों के परिजन भी आ रहे हैं। यही वजह है कि पुलिसकर्मी भी संक्रमण के शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन


पिछले दिनों पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराई गई थी। इसमें 20 दिन के अंदर 80 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इनमें कोई थाना प्रभारी है तो कोई पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहा है। इन पुलिसकर्मियों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लेकर मतगणना तक में ड्यूटी की।

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि 80 पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे पुलिसकर्मी होम क्वारंटीन हो गए हैं। वहीं एक दरोगा की मौत हो गई थी। पुलिस लाइन में आइसोलेशन बैरक भी बनाई गई हैं। हालांकि अभी किसी पुलिसकर्मी को यहां नहीं रखा गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

होम क्वारंटीन हुए 
जिन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है, उनको होम क्वारंटीन किया गया है। पुलिस विभाग की ओर से सभी को दवा और अन्य जरूरत का सामान पहुंचाया जाता है। उनके परिजनों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। ऐसे पुलिसकर्मियों के संपर्क में आए लोगों को भी जांच कराने के लिए कहा गया है।

कार्यालय में लगाई सैनिटाइजेशन और भाप की मशीन 
पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद अधिकारियों ने उचित इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। मास्क लगाकर ही ड्यूटी करने के निर्देश पहले दिए जा चुके थे। सैनिटाइजेशन के लिए थानों और कार्यालयों में व्यवस्था की गई है। वहीं पुलिसकर्मियों के लिए भाप लेने की मशीन भी लगाई गई है। वहीं पुलिसकर्मियों को गर्म पानी पीने, फल खाने और काढ़ा पीने की सलाह दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें