फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में कोरोना: दो चिकित्सक समेत 53 नए मरीज मिले, एक दिन की बच्ची भी संक्रमित

Mon, 07 Dec 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा। रोज औसतन 50 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 53 नए मरीज और बढ़ गए। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9623 पर पहुंच गया है। इनमें अब तक 167 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक 3.68 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। 9623 मरीजों में 8867 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 585 मरीजों का उपचार चल रहा है। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 91.90 फीसदी से बढ़कर 92.14 फीसदी हो गई है।


यह भी पढ़ें- कोरोना: आगरा में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लगेगी वैक्सीन, जुटाया गया 10 हजार लोगों का डाटा
विज्ञापन


दो और चिकित्सक कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। इसमें एक चिकित्सक एसएन मेडिकल कॉलेज की और दूसरी निजी चिकित्सक हैं। महुखेड़ा में एक दिन की बच्ची भी कोरोना संक्रमित मिली है।

विज्ञापन

यहां भी मिले मरीज

कमला नगर और सीओडी कॉलोनी शाहगंज में एक ही परिवार के दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। सैनिक विहार देवरी रोड, मंगलम इस्टेट दयालबाग, जगदीशपुरा,  जनता क्वार्टर केदार नगर, बिचपुरी, भरतपुर हाउस, जयपुर हाउस,  वेद नगर कॉलोनी, रामचंद्रपुरी द्वारिका, सीएचसी अछनेरा में संक्रमित मिले हैं। 

हनुमान नगर, जयराम बाग दयालबाग, नालंदा टाउन, साकेत कॉलोनी,  मानस नगर, एचआईजी फ्लैट संजय प्लेस, सरला बाग, एडीए हाइट्स फतेहाबाद रोड, पुरुषोत्तम बाग, ओल्ड ईदगाह कॉलोनी, जसराया इन्क्लेव, खंदारी, शाहगंज, ट्रांस यमुना कॉलोनी और साहित्य कुंज में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं।

45114 लोगों की स्क्रीनिंग, 43 मिले संदिग्ध

स्वास्थ्य विभाग की 146 टीमों ने कमला नगर, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी, शाहगंज, बोदला, शास्त्रीपुरम, ताजगंज, सदर, दौरेठा, नेहरू नगर, खंदारी, बल्केश्वर और ट्रांस यमुना कॉलोनी के 9055 घरों के 45114 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग। इसमें 43 लोग संदिग्ध मिले, इनको दवा देकर जांच के लिए नमूने भी लिए गए। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें