फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटीजन टेस्ट से 30 मिनट में पता चल जाएगा कोरोना संक्रमण, आगरा में दूसरे चरण में होगा शुरू

Fri, 26 Jun 2020 12:35 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि अगले चरण में आगरा में भी मरीजों व घनी आबादी में कोविड एंटीजन टेस्ट शुरू हो सकते हैं। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूसरे चरण में आगरा में भी खून के जरिए एंटीजन टेस्ट से कोरोना संक्रमण का तत्काल पता चल जाएगा। कोरोना जांच की इस नई तकनीक से गंभीर मरीजों के उपचार व संक्रमण के फैलाव की पहचान आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की कोरोना जांच को लेकर नई गाइडलाइन के बाद मुख्यमंत्री ने पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, मेरठ समेत छह जिलों में एंटीजन टेस्ट किट से कोरोना जांच शुरू हो गई हैं। 


आगरा में कोरोना के 11 नए मरीज मिले, दो संक्रमितों ने तोड़ा दम, अब तक 84 की मौत
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि एंटीजन टेस्ट से ऐसे कोरोना संदिग्ध मरीज जिन्हें तत्काल ऑपरेशन की जरूरत है उनमें संक्रमण का पता लगाया जा सकेगा। साथ ही समुदाय में इस टेस्ट से संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

ट्रूनैट की तर्ज पर पॉजिटिव की पहचान

डीएम ने बताया कि ट्रूनैट मशीन से जिस तरह एक घंटे में निगेटिव केस के बारे में पता चल जाता है, उसी तरह एंटीजन या एंडीबॉडी टेस्ट से 30 मिनट में पॉजिटिव केस के बारे में मालूम किया जा सकेगा। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह ट्रूनैट टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे दोबारा जांच के लिए आरटीपीसीआर मशीन पर भेजा जाता है। उसी तरह एंटीजन टेस्ट के बाद भी आरटीपीसीआर मशीन से जांच कराई जाएगी।

ये होता है एंटीजन टेस्ट

एंटीजन टेस्ट किट से खून के नमूने की जांच होती है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. स्मिता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि खून में मौजूद एंटीबॉडी इस एंटीजन को पकड़ लेती है। इस तरह मरीज में वायरस की उपस्थिति का पता चल जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें