फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में राहत: अब 693 लोगों की जांच में एक मिल रहा कोरोना संक्रमित, अप्रैल में भयानक थे हालात

Wed, 23 Jun 2021 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अप्रैल में हाहाकार मचाने वाले कोरोना वायरस की संक्रमण दर तेजी से कम हुई है। अब 693 लोगों की जांच में एक संक्रमित मिल रहा है। अप्रैल में छह से आठ नमूनों की जांच में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी। 
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस : सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के सात नए मरीज मिले। 15 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 77 सक्रिय मरीज हैं। 451 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में जिले में 4852 लोगों की जांच की गई है। अब तक कुल 11.05 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि बीते दो सप्ताह से रोजाना 10 से कम मरीज मिल रहे हैं। औसतन रोजाना करीब पांच हजार लोगों की जांच हो रही है। बीते 24 घंटे की बात करें तो 4852 लोगों के नमूनों की जांच हुई, इसमें सात मरीज संक्रमित पाए गए। 

इस तरह से 693 लोगों की जांच करने के बाद एक संक्रमित मिल रहा है। अप्रैल में संक्रमण की दर इसके मुकाबले कई गुना थी। अप्रैल में छह से आठ नमूनों की जांच में एक संक्रमित पाया जा रहा था। 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा एक दिन में 893 मरीज मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरस का प्रभाव हुआ कम, टीकाकरण का भी असर: डॉ. संजीव सिंह
एसएन मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायलॉजी विभाग के डॉ. संजीव सिंह ने बताया कि डेल्टा वेरिएंट का वायरस था, अप्रैल के बाद अब प्रभावी कम हुआ है। संक्रमण दर कम होने की दूसरी वजह लोगों का टीकाकरण भी है। टीका, मास्क और सामाजिक दूरी अपनाएं तो तीसरी लहर से बचा जा सकता है।

तीसरी लहर से बचने के लिए ये करें
- टीकाकरण: 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीका लगवाएं। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, टीके के बाद भी कोई संक्रमित होता है, तो उसकी हालत गंभीर नहीं होगी। 
- डबल मास्क: घर से बाहर जाते वक्त डबल मास्क लगाकर जाएं। जरूरी हो तो ही घर से बाहर जाएं। अस्पताल, रेलवे स्टेशन, मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।
- सैनिटाइजर: खाने पीने से पहले हाथों को साबुन से साफ करें। हाथ साफ नहीं हैं तो आंख, नाक और मुंह को नहीं छुएं। कम से कम एक मीटर की दूरी से ही बातें करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें