जनपद में बुधवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के सीएमएस सहित 30 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो निजी अस्पतालों के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। इनमें तीन रिपोर्ट निजी लैब से आईं हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस की रिपोर्ट भी शामिल है।
पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण जिला अस्पताल के सीएमएस द्वारा निजी लैब से कराई गई कोरोना की जांच की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 208 हो गई है।
मथुरा जिला अस्पताल के सीएमएस पिछले कई दिन से छुट्टी पर थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने निजी लैब से कोरोना की जांच कराई। बुधवार को सीएमएस की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
सीएमओ दफ्तर के तीन कर्मचारी सहित 15 पॉजिटिव निकले, 158 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
आनन फानन में जिला अस्पताल के डाक्टरों के साथ सीएमएस के चालक, सफाई कर्मचारी के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 18 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। अभी किसी का भी सैंपल नहीं लिया गया है।