फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 1.0: कुल 311 कोरोना संक्रमित मिले, ठीक होने वालों की अच्छी संख्या

Tue, 30 Jun 2020 06:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • जून में 43 मरीजों की जान गई,
  • मार्च से मई तक 43 की मौत हुई थी
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : AP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनलॉक के एक महीने में ताजनगरी में 311 नए संक्रमित मिले। रोज का औसत 10 से ज्यादा रहा। मई में संक्रमण की गति ज्यादा तेज थी, तब 420 मरीज मिले थे। जून में 226 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे जबकि मई में 654 डिस्चार्ज हुए थे। जून में सबसे बड़ा अंतर मृत्यु दर में आया। जहां मार्च से मई तक 42 मरीजों की जान गई थी, वहीं जून में 43 की मौत हुई। हालांकि पिछले तीन दिन से एक भी मौत नहीं है।
विज्ञापन


तीन मार्च को जूता कारोबारी के परिवार के साथ इटली से आए वायरस से शहर में संक्रमण शुरू हुआ था। इसके बाद अन्य लोग भी विदेश से आए और संक्रमितों की संख्या बढ़ती चली गई।

तेल की बढ़ी कीमतों पर प्रदर्शन, मोटरसाइकिल को चढ़ाई ड्रिप, किसानों ने निकाली अर्थी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


अप्रैल में इसने रफ्तार पकड़ी जो कभी धीमी तो कभी तेज होती रही। अप्रैल-मई में तीन बार ऐसा हुआ जब चार दिन में ही 100 मरीज मिल गए। एक दिन में 51 मरीज तक  मिले। तब लॉकडाउन था लेकिन जून में रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है।
 
विज्ञापन

संक्रमितों के परिजनों को दी मलेरियारोधी दवा
डीएम प्रभु एन सिंह इसकी वजह स्मार्ट सैंपलिंग बताते हैं। उनका कहना है कि सैंपल लक्षण वाले लोगों के लिए गए। इससे उन्हें जल्दी उपचार मिला। संक्रमितों के परिजनों को मलेरियारोधी दवा दी गई। इससे वे संक्रमित होने से बचे।

जांच में हर 18वां शख्स संक्रमित
ताजनगरी में अब तक 21541 सैंपल लिए जा चुके हैं। 1210 संक्रमित मिले हैं। इस तरह जांच में हर 18वां शख्स संक्रमित मिल रहा है। संक्रमण की दर पांच फीसदी से ज्यादा है।

83.8 फीसदी ने दी कोरोना को मात
सबसे अच्छी बात यह रही है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता रहा है। अब तक 1014 डिस्चार्ज होकर घर पहुंच चुके हैं। इनका प्रतिशत 83.8 है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें