फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के शहर में बिजली संकट, 17 घंटे अंधेरे में रहे ब्रजवासी, रात की उड़ी नींद

Tue, 30 Jun 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • मथुरा में 17 घंटे ठप रही बिजली
  • फॉल्ट ने 12 से अधिक कॉलोनियों के लोगों की रात की नींद उड़ाई
विज्ञापन
बिजली का फॉल्ट तलाशने में जुटी टीमें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के शहर की विद्युत आपूर्ति रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक 17 घंटे ठप रही। मसानी बिजलीघर से पोषित भूमिगत विद्युत केबल में रविवार की शाम करीब आठ बजे मसानी चौराहे के पास भगवान ढाबे के समीप फॉल्ट आ गया।
विज्ञापन


बिजली के एक फॉल्ट ने 12 से अधिक कॉलोनियों के लोगों की रात की नींद उड़ा दी। बिजली विभाग की टीमें रातभर फॉल्ट तलाशने में जुटी रहीं। 17 घंटे की मशक्कत के बाद फॉल्ट सही किया जा सका। इसके बाद भी बिजली व्यवस्था सही से पटरी पर न लौट सकी।

पति-पत्नी के बाद मासूम बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव, मैनपुरी में चार नए मरीज मिले
विज्ञापन


मसानी बिजलीघर से पोषित भूमिगत विद्युत केबल में रविवार की शाम भगवान ढाबे के समीप फॉल्ट आ गया। इस फॉल्ट के कारण शहर का बहुत बड़ा हिस्सा रात भर अंधकार में डूबा रहा।

मसानी बिजली घर से पोषित गांधीपार्क, सरस्वतीकुंड, राधा अर्चिड, चामुंडा कॉलोनी, कच्ची सड़क, स्वामी घाट, गोविंद नगर, महाविद्या कॉलोनी, विकास नगर और डीग गेट की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। रात भर लोग बिना बिजली के सो नहीं सके। लोग बिजलीघर पर फोन कर बिजली ठीक होने की जानकारी करते रहे।

इस फॉल्ट के कारण 12 से अधिक कॉलोनियों की आबादी रात भर बिना बिजली के रही। एसडीओ मसानी विकास गुप्ता और उनकी टीम ने रात में फॉल्ट को खोजकर कार्य शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अगले दिन सोमवार को दोपहर लगभग 1 बजे के बाद विद्युत व्यवस्था सुचारु हो सकी।

इसके बाद भी बिजली का आना जाना लगा रहा। एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने केबल के ऊपर कूड़े में आग लगा दी। बाद में नाली का पानी पहुंच जाने पर केबल बर्स्ट हो गई। फाल्ट ठीक कर दिया गया है। आपूर्ति सुचारू  है। 
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी के लिए भी तरसे लोग
भीषण गर्मी में रविवार की रात करीब आठ बजे शहर के बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आई। लोगों के इन्वर्टर ने भी काम करना बंद कर लिया। सुबह तक पानी की टंकियां खाली हो गईं। घरों में नहाने के लिए और खाना पकाने के लिए भी पानी नहीं मिला। पूजा करने के लिए लोग भटकते दिखाई दिए।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें