संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सील किया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में मंगलवार को जिला क्षयरोग अस्पताल के एलटी (लैब टेक्नीशियन) और जिला कारागार के बंदी समेत 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 681 पहुंच गई है। अब तक 487 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। 182 मरीजों का वर्तमान में उपचार चल रहा है।
मंगलवार को शहर के मोहल्ला न्यू बस्ती देवपुरा में दो, हरिदर्शन नगर में एक, राधारमन रोड पर एक और जिला क्षयरोग अस्पताल में कार्य करने वाला एक एलटी कोरोना संक्रमित मिला।
ये भी पढ़ें-
Ram Mandir: राम की नगरी में महकेगी श्रीकृष्ण के ब्रज की पावन रज, भक्त मनाएंगे उत्सव
बेवर के गांव जमौरा में एक महिला कोरोना संक्रमित मिली। घिरोर की छोटी नगरिया में एक, नगला गुलाल में एक कोरोना संक्रमित मिला। कस्बा कुरावली के मोहल्ला कौआटोला में फिर से तीन कोरोना संक्रमित मिले। कस्बा भोगांव में एक ओर दन्नाहार क्षेत्र के गांव बदनपुर में एक कोरोना संक्रमित मिला।