जिले में दस नए कोरोना मरीज मिले हैं। इन सभी को जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ
कोरोना की जांच के लिए 133 लोगों के लिए सैंपल
सहावर थाना क्षेत्र के ग्राम गुनार में कोविड-19 के सैंपल मेडिकल मोबाइल युनिट द्वारा कैंप लगाकर एकत्रित किए गए। जिसमें मनरेगा के मजदूरों की जांच कराई गई। जिसमें 133 लोगों के सैंपल लिए गए।
ये भी पढ़ें- Corona In Firozabad: 14 कोरोना पॉजिटिव मिले, थाना का होमगार्ड भी निकला संक्रमित
जांच एंटीजन किट द्वारा की गई। इस दौरान डा. शिशिर प्रताप, डा. प्रतिक मिश्रा, डा. जितेंद्र कुमार, डा. योगेश कुमार, फार्मेसिस्ट संजय कुमार, संजू प्रधान, मयंक प्रताप रोजगार सेवक मोहित मिश्रा स्टाफ नर्स आदि मौजूद रहे।