फिरोजाबाद के रामगढ़ थाने में तैनात एक होमगार्ड भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं शिकोहाबाद थाने में तैनात पुलिसकर्मी के पुत्र और दो बेटियों सहित 16 और लोग रविवार को कोरोना पॉजिटिव मिले। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 766 और एक्टिव केसों की संख्या 109 हो गई है।
थाना रामगढ़ में तैनात एक होमगार्ड की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई। एक दिन पूर्व ही होमगार्ड की ड्यूटी जिला कारागार पर लगाई गई थी, जहां होमगार्ड ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल दिया था।
ये भी पढ़ें- Corona In Etah: आठ बंदियों सहित 20 और लोग निकले कोरोना पॉजिटिव
होमगार्ड गांव अल्हादपुर का रहने वाला है। रिपोर्ट आने के बाद होमगार्ड को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होमगार्ड के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।