फिरोजाबाद में कोरोना वायरस की जांच कराते लोग
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में मंगलवार को 34 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4283 हो गई है। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 250 हो गई है। जिले में मंगलवार को टूंडला के नगला सिकंदर निवासी 45 वर्षीय महिला की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
लालपुर निवासी 62 वर्षीय महिला, गणेश नगर बी ब्लॉक निवासी 59 वर्षीय आइस फैक्ट्री स्वामी और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित मिले। छोटी छपैटी निवासी 35 वर्षीय युवक, शंकरपुर निवासी 26 वर्षीय महिला और गांव बरतरा निवासी गर्भवती भी पॉजिटिव मिले। ओम अपार्टमेंट निवासी 49 वर्षीय महिला, दुर्गेश नगर डाक बंगला निवासी 29 वर्षीय महिला, गली बोहरान निवासी 83 वर्षीय चूड़ी व्यवसायी, रामनगर निवासी 38 वर्षीय युवक, रानीवाला कंपाउंड निवासी 24 वर्षीय युवती भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आई।
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में चला टीकाकरण अभियान
आयुध उपस्कर निर्माणी हॉस्पिटल हजतरपुर में सीएमओ कार्यालय के सहयोग से मंगलवार को कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। कैंप में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कैंप में 100 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।