फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में 17 कोरोना पॉजिटिव मिले, 2583 हुई कुल संक्रमितों की संख्या, विभाग ने कराया मरीजों को आइसोलेट

Wed, 07 Apr 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • पॉजिटिव मरीज- 2583
  • स्वस्थ मरीज- 2485
  • जिले में मौत- 29
विज्ञापन
कोरोना वायरस: जांच के लिए सैंपल देते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में मंगलवार को एक बार फिर कोरोना के 17 मरीज आए। स्वास्थ्य  टीम द्वारा सभी को होम आइसोलेट किया गया। पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2583 हो गई है। जबकि स्वास्थ मरीजों का आंकड़ा 2485 है। मंगलवार को जिले में असरौली में दो किशोर के साथ अलीगंज के मोहल्ला काजी में एक अधेड़ के साथ प्रेम नगर में एक अधेड़, नारायन नगर में अधेड़, महिला अस्पताल में युवती कोरोना पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इसके अलावा कचहरी रोड पर युवक, वर्मा नगर में युवती, ठंडी सड़क पर बुजुर्ग सहित एक अन्य बुजुर्ग महिला कोरोना पॉजिटिव आई। अलीगढ़ से आई रिपोर्ट में सदर तहसील के गांव रामनगर में एक किशोर, जिठौली में एक अधेड़ व एक युवक, अवागढ़ ब्लाक में तीन अधेड़ कोरोना पॉजिटिव आए। 
आगरा में कोरोना: ताजनगरी में 82 कोरोना पॉजिटिव मिले, ठीक होने की दर भी घटी
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 17 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 16 को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। एक मरीज को आगरा रेफर किया गया है।  लोकमन सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी

असरौली को बनाया गया कंटेटमेंट जोन 
प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया असरौली में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज आने के बाद वहां कंटेटमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कंटेटमेंट जोन के अंतर्गत 100 घर आ रहे थे। सभी व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई गई है। 
 
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज हुआ रेफर
जिले से मंगलवार को एक और कोरोना का मरीज रेफर किया गया। प्रभारी मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया युवक सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आया था। इसके मरीज स्वेच्छा से आगरा जाना चाह रहा था, इसके चलते उसे रेफर किया गया है। 

स्वयं सेवकों ने कराया वैक्सीनेशन
मंगलवार को जिले में 60 बूथों पर व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान जिला अस्पताल में बने बूथों पर  वैक्सीनेशन कराने वालों की भीड़ लगी रही। अस्पताल में सीएमओ डॉ अरविंद गर्ग के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक राजपाल सिंह वैक्सीनेशन के बूथों पर पहुंचे। उनके साथ दो दर्जन से अधिक स्वयंसेवक वैक्सीनेशन कराने पहुंचे। जहां जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बने बूथ पर सभी ने वैक्सीनेशन कराया। देर शाम तक बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चलता रहा। 

मंडी बूथ पर नहीं लगी वैक्सीन
मंडी स्थित पीएचसी पर को वैक्सीन लगाई जा रही है। पीएचसी अधीक्षक डॉ. रिषभ सक्सेना ने बताया मंगलवार को दो व्यक्ति वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने आए, लेकिन वायल को नही खोला गया। उन्होंने बताया सोमवार को एक व्यक्ति दूसरी डोज लगवाने पहुंचा था। इसके चलते वायल को खोला गया, लेकिन चार घंटे तक कोई व्यक्ति वैक्सीन लगवाने नहीं आया। इस पर 9 डोज वैक्सीन की खराब हो गई। 

संक्रमण से बचाव के लिए पिलाई दवा
जिले में कोरोना संक्रमण के केस अधिक आ रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य टीम की चिकित्सक डॉ सीमा भारद्वाज, डॉ विमलेश व फार्मासिष्ट सुशील द्वारा 265 व्यक्तियों को होम्योपैथिक की दवा पिलाई गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें