फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में चार मरीज मिले, कुल 789 कोरोना संक्रमित, 27 हुई मृतकों की संख्या

Fri, 15 May 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • प्रशासन का दावा डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 389
  • जनपद में 44 एक्टिव हॉटस्पॉट
विज्ञापन
आगरा का हॉटस्पॉट क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में गुरुवार को चार नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब 789 पर पहुंच गया है वहीं सक्रिय मामले 370 रह गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार आज 12 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 389 हो गई है। जनपद में अभी 44 एक्टिव हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं। 
विज्ञापन


शहर में भाजपा कार्यकर्ता सहित दो और संक्रमित लोगों की मौत हो गई। शाहगंज निवासी भाजपा कार्यकर्ता (36) ने बुधवार की देर रात दम तोड़ा जबकि राजनगर के 62 वर्षीय बुजुर्ग ने गुरुवार सुबह। दोनों का एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था।

ये भी पढ़ें: कोरोना का कहर: आगरा में 26वीं मौत, संक्रमित भाजपा कार्यकर्ता ने तोड़ा दम
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता निमोनिया से पीड़ित थे। कोरोना के लक्षण आने पर खुद ही जांच कराने के लिए गए थे। बुधवार शाम को उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उधर, राजनगर के बुजुर्ग को दिल की बीमारी थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें एसएन में भर्ती कराया गया था। डीएम प्रभु सिंह ने बताया कि दो और मौत हो जाने से मृतक संख्या 27 हो गई है।
विज्ञापन

सीकरी में एक और संक्रमित मिला, हड़कंप
फतेहपुर सीकरी कस्बा के मोहल्ला शेखरहीमुल्ला में गुरुवार को संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि यहां का एक व्यक्ति पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करता है। आठ दिन पहले उसका आठ वर्षीय बेटा छत से गिरकर घायल हो गया था। आगरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इस पर पुलिस ने पहुंचकर बस्ती को सील करते हुए परिजनों को घर में क्वारंटीन कर दिया। सीकरी में 34 दिन बाद फिर से कोरोना केस निकलने से लोगों में खौफ है। इससे पहले कोरोना पॉजिटिव 26 मरीजों में से 24 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। दो लड़कियों की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। 11 अप्रैल के बाद सीकरी में कोई नया कोरोना का केस नहीं आया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें