फिरोजाबाद में मंगलवार सुबह कोरोना संक्रमण के पांच नए केस सामने आए हैं। इसमें एक आशा कार्यकर्ता भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। मरीजों की संख्या बढ़कर 475 हो गई है। 21 संक्रमित मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं 340 मरीज कोरोना के संक्रमण से ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं। उनके संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है।
सुहागनगर सेक्टर दो में आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित पाई गई है। वह सुहागनगर क्षेत्र में ही कार्यरत है। बुखार, खांसी होने पर आशा कार्यकर्ता की जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराई गई थी। इसमें आशा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमित पाई गई।
मैनपुरीः संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा, बेवर में मिला कोरोना पॉजिटिव
आशा कार्यकर्ता को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। सुहागनगर सेक्टर दो में एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खांसी, बुखार होने पर दंपती ने कोरोना की जांच कराई थी। बुजुर्ग की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई उन्हें घर भेज दिया। बुजुर्ग को क्वारंटीन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।