फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः एक और मरीज की मौत, नौ नए संक्रमित मिले, अब 72 मरीजों का उपचार

Wed, 03 Jun 2020 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक मौत के साथ 44 हुई मृतक संख्या
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में मंगलवार को एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई। अब मृतक संख्या 44 हो गई है। वहीं नौ नए संक्रमित भी मिले हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 916 हो गया है। सोमवार को आगरा में भर्ती हुए दो मरीजों को मंगलवार को हाथरस और फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


एटाः मां के बाद बेटा भी निकला कोरोना पॉजिटिव, गाजियाबाद से लौटा था परिवार

मंगलवार को सिर्फ एक मरीज डिस्चार्ज हुआ है। अब तक 796 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वहीं आगरा में 72 मरीजों का उपचार चल रहा है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया 62 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हुई है। वह कोरोना के अलावा हेपेटाइटिस सी से संक्रमित थे। उन्हें क्रोनिकल लिवर की समस्या थी।
विज्ञापन


जिले में मिले नौ नए कोरोना मरीज में सात शहर और दो देहात के रहने वाले हैं। इन इलाकों को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। पुलिस तैनात कर दी गई है।

शहर में निर्भय नगर गैलाना में 41 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला। पार्षद विकलेश यादव के पति पूर्व पार्षद मुकेश यादव ने बताया कि पूरा मोहल्ला सैनिटाइज कराया गया है। संक्रमित के परिवार को होम सैनिटाइज किया गया है।

बल्केश्वर में जेनरेटर कारोबारी संक्रमित मिला है। परिवार के चार सदस्य होम क्वारंटीन किए गए हैं। जगदीशपुरा में 32 वर्षीय युवक, दयालबाग में 11 साल की बच्ची, गोपालपुरा में 69 साल का बुजुर्ग, शाहगंज में 25 का युवक, सेवला में 30 साल का युवक, जगनेर में 29 साल की महिला, खंदौली में 62 का बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं।

बल्केश्वर में जेनरेटर कारोबारी के परिवार में चार सदस्य हैं। चारों क्वारंटीन किए गए हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि नौ और संक्रमित मिले हैं। शहर में अब 33 कंटेनमेंट जोन हैं और देहात में 11 हैं। 

पिनाहट में महिला मिली संक्रमित, 11 परिजन होम क्वारंटीन
अमर सिंह पुरा गांव की महिला सोमवार की रात आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिली है। मंगलवार की सुबह प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव को  सील कर दिया। परिवार के महिला के 11 सदस्यों के सैंपल लेकर सभी को होम क्वारंटीन किया गया है।

42 वर्षीय महिला कुछ दिनों से बीमार है। आगरा में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। 26 मई को महिला अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ गाजियाबाद से गांव आई थी। 28 मई को महिला की कोरोना जांच कराई गई थी।

रिपोर्ट आने पर मंगलवार को एसडीएम बाह अब्दुल बासित के साथ सीओ पिनाहट हरिश्चंद्र टमटा, सीएचसी पिनाहट के प्रभारी डॉ. विनोद कुमार गांव पहुंचे। टीम ने महिला के पति, पुत्र, पुत्री, बहू समेत 11 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। 
 
विज्ञापन

हेपेटाइटिस से जूझ रहे थे संक्रमित बुजुर्ग
विजय नगर के संक्रमित बुजुर्ग हेपेटाइटिस से भी जूझ रहे थे। इनके लीवर में खराबी थी। इसका छह महीने से उपचार चल रहा था। उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज में दो दिन पहले दम तोड़ दिया। मृत्यु के बाद संक्रमित होने की रिपोर्ट आई।

तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज लाया गया था। इससे पहले निजी अस्पताल में उपचार चला। एसएन में ही कोरोना का सैंपल लिया गया। उनके परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि आगरा में 44वीं मौत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें