फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहाग नगरी में 'चूड़ियों' पर लगा है सरकार का लॉक, गोदाम शुरू कराने की मांगी इजाजत

Tue, 02 Jun 2020 07:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

अनलॉक वन में नहीं मिली सुहाग नगरी को चूड़ी गोदाम शुरू कराने की छूट
विज्ञापन
चूड़ी की ठेल ले जाते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद शहर के चूड़ी गोदाम अभी बंद हैं। अनलॉक वन लागू होने के बाद मानकों के तहत चूड़ी गोदाम संचालकों ने गोदाम संचालन की अनुमति मांगी है। चूड़ी गोदाम संचालक मंगलवार को डीएम चंद्र विजय सिंह ने मिले और गोदाम खोलने के लिए अनुमति मांगी।
विज्ञापन

 
गोदाम संचालकों ने जिलाधिकारी से कहा कि प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार चूड़ी गोदाम संचालकों और ट्रांसपोर्टरों को कारोबार चालू करने की अनुमति प्रदान की जाए। शहर में दस हजार से अधिक चूड़ी गोदाम संचालक हैं। गोदाम में मात्र चार से पांच लोग ही काम करने वाले होते हैं। यहां मानकों को पूरा किया जा सकता हैं। 

माल को ले जाने वाले ट्रांसपोर्टर भी प्रशासन के आदेश और मानकों का पालन करेंगे। अनलॉक वन के दौरान पूरे शहर में सभी ट्रेड के बाजारों के लिए साप्ताहिक बंदी का एक ही दिन मंगलवार निर्धारित किया जाए।
विज्ञापन


डीएम के साथ बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट पंकज सिंह, हरियाणा पंजाब राजस्थान बैगल एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सरफराज, यूपी बिहार बंगाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता, तमिलनाडू कर्नाटक उड़ीशा ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल और चूड़ी व्यापारी अनिल आदि मौजूद थे। डीएम ने चूड़ी गोदाम संचालकों को जल्द फैसला लेने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें