मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में ऑनलाइन विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में बंदियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी दी गई।
अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने जिला कारागार में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर किसी बंदी पर संक्रमण का संदेह हो तो उसे जांच कराकर आईसोलेट किया जाए। बंदियों की जांच कराकर बैरक में प्रवेश दिया जाए। बंदियों को जांच के बाद 15 दिन के लिए आइसोलेट किया जाए। बंदियों के परिवार की ट्रेवल्स हिस्ट्री नोट करके आवश्यकता पडने पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शिविर के दौरान जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा, जेलर जेपी दुबे, कार्यालय लिपिक देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।