10एमएनपी-14-भोगांव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यहां बना है आइसेलशन वार्ड लेविल-एक
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। आगरा के विभिन्न क्षेत्रों से मिले कोरोना वायरस से संक्रमित 10 मरीजों को अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देश के बाद रविवार की रात मैनपुरी स्थानांतरित किया गया है। उन्हें भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड लेविल-एक में भर्ती कराया गया है।
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने रविवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय को पत्र लिखकर आगरा से दस कोरोना संक्रमित मरीजों को मैनपुरी स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। जिस पर रविवार की देर रात आगरा से सभी 10 मरीजों को मैनपुरी लाया गया। यहां जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह व सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देशन में सभी दस मरीजों को भोगांव में स्थापित किए गए आइसोलेशन वार्ड लेविल-एक में रखा गया है। सोमवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने अपनी टीम के साथ आईसोलेशन वार्ड पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां मरीजों की देखभाल कर रही टीम को सतर्क किया गया है कि, वे बचाव के सभी संसाधनों का प्रयोग करते हुए मरीजों की देखभाल करें। भोगांव स्थित आईसोलेशन वार्ड में वर्तमान में कुल संख्या 13 हो गई है।