फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और जमाती की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
10एमएनपी-14-भोगांव का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यहां बना है आइसेलशन वार्ड लेविल-एक - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। आइसोलेशन वार्ड में रखे गए कन्फर्म जांच के बाद संक्रमित तीन जमातियों में से एक की रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। तीनों जमातियों की लखनऊ से दोबारा जांच कराई गई थी। इसमें एक निगेटिव निकला है। हालांकि इसे 12 दिनों तक आइसोलेन वार्ड में ही रखा जाएगा। इसकी एक और जांच कराई जाएगी उसके बाद ही आईसोलेशन वार्ड से निकाला जाएगा। वहीं प्रथम जांच के बाद कन्फर्म जांच में घिरोर निवासी इमाम की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद इमाम को सोमवार को आइसोलेशन वार्ड से भोगांव स्थित क्वारंटीन वार्ड भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में तीन जमाती पॉजिटिव थे, जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके साथ ही घिरोर निवासी इमाम की कन्फर्म रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। अब जिले से मिले दो जमाती ही कोरोना पॉजिटिव हैं। सभी लोग लॉकडाउन का पूरा पालन करें।
विज्ञापन

महेंद्र बहादुर सिंह जिलाधिकारी मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें