फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने खेतों में शुरू की फसलों की कटाई

विज्ञापन
30एमएनपी-05-किशनी क्षेत्र में जौ की कटाई करते किसान - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के किसान अपने खेतों में खड़ी फसलों की कटाई करने में जुट गए हैं। मौसम विभाग भी लगातार बारिश की चेतावनी जारी कर रहा है, ऐसे में किसानों की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं जौ सरसों आदि की खेती की जाती है। खेतों में जो और सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी है। शासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फसलों की कटाई के लिए अनुमति दे दी है। रविवार से ही किसान खेतों में फसलों की कटाई करते नजर आए। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किशनी क्षेत्र में किसानों ने फसल की कटाई शुरू कर दी है। वहीं मौसम विभाग भी आगामी कुछ दिनों में हल्की-फुल्की बारिश की चेतावनी जारी कर रहा है। इसलिए किसान जल्द से जल्द फसलों की कटाई करना चाहते हैं। हालांकि गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए अभी किसानों को लगभग 15 दिनों का इंतजार और करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें