फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत मैसेज पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश

विज्ञापन
30एमएनपी-21-कलक्ट्रेट पर बैठक लेते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए फर्जी मैसेज पर डीएम ने मैसेज पोस्ट करने वाले की पहचान करके रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात सोशल मीडिया पर किसी ने सकरा में कोरोना के संदिग्ध मरीज मिलने का मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसे फेसबुक पर भी पोस्ट किया गया। इसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों के पास जब फोन पहुंचने लगे तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मैसेज पोस्ट करने वाली की तलाश कर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा है। एसडीएम रामसकल मौर्य ने बताया कई लोगों को मौसमी खांसी, बुखार होने पर सावधानी के तौर पर उनका चेकअप कराया जाता है। बिना डॉक्टरों के आधिकारिक पुष्टि के किसी को कोरोना मरीज बताने से लोगों में डर का माहौल बनेगा। मैसेज पोस्ट करने वाले की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें