फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: आगरा में बुजुर्ग-बीमार के बाद तीसरे चरण में बच्चों को लगेगा टीका

Tue, 22 Dec 2020 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पहले चरण में 16,684 को लगेगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग ने बनाई कार्ययोजना
  • पोर्टल पर पंजीकरण से आधार व पहचान पत्र का मिलान के बाद ही वैक्सीन रूम में दिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस की वैक्सीन लगने में बच्चों का नंबर सबसे बाद में आएगा। इनको तीसरे चरण में वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे पहले बुजुर्ग और मरीजों को वैक्सीन लगेगी। स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना बनाई है, जिसे अभी अंतिम रूप दिया जाना है।

विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि पहले चरण में 16,684 स्वास्थ्य कर्मचारियों के वैक्सीन लगेगी। इससे पहले आधार कार्ड और पहचान पत्र का पोर्टल पर किए गए पंजीकरण से मिलान किया जाएगा। इसके लिए काउंटर बनाया जाएगा, जहां मिलान के बाद ही कर्मचारी को टीकाकरण कक्ष में प्रवेश करने दिया जाएगा। 


यह भी पढ़ें- कोरोना: आगरा में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों के लगेगी वैक्सीन, जुटाया गया 10 हजार लोगों का डाटा
विज्ञापन


बूथ पर तीन कमरों में से एक केयरिंग रूम भी बनेगा। इसमें वैक्सीन लगाने के बाद कर्मचारियों को 30 मिनट तक रोका जाएगा। चिकित्सक निगरानी रखेंगे, किसी भी तरह की दिक्कत महसूस होने पर इनका इलाज करेंगे।

विज्ञापन

28 दिन में दो डोज लगाई जाएंगी
लोगों में वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएंगी। पहली डोज लगने के 28वें दिन दूसरी डोज लगेगी। एसएन कॉलेज, जालमा कुष्ठ संस्थान और सीएमओ कार्यालय में बन रहे कोल्ड चेन में एक बार में एक लाख वैक्सीन रखने की क्षमता विकसित की जा रही है।

टीकाकरण के नोडल प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि टीकाकरण के लिए एएनएम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनको वैक्सीन कैसे लगानी है, कितनी डोज देनी है, वैक्सीन की वाइल को कैसे सुरक्षित रखा जाना है। यह तमाम जानकारियां दी जा रही हैं। वैक्सीन तय होने के बाद फाइनल ट्रेनिंग दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें