कोरोना वायरसः जांच के लिए नमूने लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में संक्रमितों में कमी का सिलसिला लगातार जारी है। दिसंबर में सबसे कम 16 नए मरीज सोमवार को मिले हैं। वहीं 25 ठीक भी हुए हैं। कुल 10,064 संक्रमितों में से 9,636 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया जिले में 4.08 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी हैं। 16 नए समेत कुल 10,064 मरीज हैं। 25 नए समेत 9,636 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जनपद में अब तक 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब 259 मरीज उपचाराधीन हैं। ठीक होने वाले मरीजों की दर 95.7 प्रतिशत है।
डिफेंस एस्टेट, देवरी रोड निवासी दंपती कोरोना संक्रमित
कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। सोमवार को महज 16 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। डिफेंस एस्टेट, देवरी रोड के दंपती, सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले मरीज के अलावा आवास विकास कॉलोनी, ट्रांस यमुना कॉलोनी में कोरोना संक्रमित पाए गए।
कन्या पाठशाला में हुई कोरोना संक्रमण की जांच
पिनाहट कस्बा स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं और स्टाफ में कोरोना संक्रमण की जांच सोमवार को की गई। टीम के सदस्यों ने बताया कि 36 छात्राओं और चार शिक्षिकाओं की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।