कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए बुजुर्गों में उत्साह है। 15 दिन में 18727 बुजुर्गों ने टीका लगवाया है। सोमवार को भी 110 बूथों पर तीन हजार ने टीका लगवाया। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि एक मार्च से बुजुर्गों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमार 18727 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
देहात में टीकाकरण बढ़ाने के लिए एएनएम, आशा, ग्राम प्रधानों का भी सहयोग लिया जा रहा है। सोमवार को 110 बूथों पर तीन हजार ने पहली डोज और 800 स्वास्थ्यकर्मी-फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने दूसरी डोज लगवाई है।
संक्रमण से बचाने को बाबूजी-माताजी को लगवाएं टीका
- कोरोना वायरस का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि बाबूूजी-माताजी को टीका लगवाएं, इससे ही संक्रमण से बचाव होगा।