सवाल: कौन सी कंपनी की वैक्सीन सुरक्षित होगी, किस कंपनी का टीका लगवाएं
- धर्मेंद्र राजपूत, फाउंड्री नगर
जवाब: सभी वैक्सीन सुरक्षित हैं और पूरी तरह ट्रायल में सफल होने के बाद ही टीका लगाया जा रहा है। वैसे बेहद कम कीमत पर विभिन्न कंपनियों की वैक्सीन बाजार में होंगी, किसी भी कंपनी की टीका लगवा सकते हैं।
सवाल: कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने के बाद मास्क-सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा।
- आफताब कुरैशी, तोता का ताल
जवाब: टीका लगने के बाद भी सावधानी में कोताही नहीं बरतनी है। मास्क, सुरक्षित शारीरिक दूरी और हाथों की साफ-सफाई पर पूरी तरह से अपनानी है।
Corona Vaccine: आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा दो कंपनियों की वैक्सीन का ट्रायल
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।