फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिला स्वास्थ्य कर्मी, दो मिष्ठान विक्रेता सहित 17 कोरोना संक्रमित निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में बुधवार को दो महिला स्वास्थ्य कमियों सहित 17 लोग कोरोना संक्रमित सामने आए। स्वास्थ्य विभाग टीम ने सभी संक्रमितों को एंबुलेंस से अस्पताल में आइसोलेट कर दिया। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1751 हो गई है।
विज्ञापन

पटियाली में मिष्ठान विक्रेता, गंजडुंडवारा के नगला इमाम बक्स में किशोर, पूर्व थोक में युवक, कैनाल रोड पर दो वृद्ध, बरी बगवास में एक युवक संक्रमित निकले। अमांपुर में एक युवक, सहावर में मोहनपुर रोड पर दो महिला, एक वृद्ध व एक युवक, कासगंज में मोहल्ला नाथूराम में एक युवक, मोहल्ला जय जयराम में एक युवक, एक मिष्ठान विक्रेता,
करसरी ढोलना में एक युवक, संक्रमित निकला। एंटीजन से जिला अस्पताल पर जांच हुई, इनमेें अस्पताल की महिला कर्मी, सिढ़पुरा में स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मी संक्रमित निकली। कासगंज में 274, अमांपुर में 177, गंजडुंडवारा में 129, सोरों में 155, सहावर में 147, पटियाली में 122, टूनेट से 6 जांच की गई। जिले में आरटीपीसीआर जांच के लिए 627 सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला में 17 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इन सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। -डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें