छोटे-बड़े 25 लोगों की मौत
कुंडौल में बड़े और छोटे समेत 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घरों में बीमार इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार, खांसी के हैं। वहीं बमरौली कटारा के पूर्व प्रधान जयकिशन कटारा का कहना है कि गांव में अब तक 30 की मौत हो चुकी है। चार कोरोना मरीज हैं। बरौली अहीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह का कहना है कि धमौटा, कच्छपुरा, महुआखेड़ा में स्वास्थ्य टीम मरीजों की जांच कर चुकी हैं।
अधिकतर बुजुर्गों की गई है जान
कुंडौल व बमरौली कटारा में पिछले 15 दिनों में 25 मरीजों की मौतों की सूचना ग्रामीणों से मिली है। अधिकतर बुजुर्ग लोगों की जान गई है। दोनों गांव में सैनिटाइजेशन कराया है। दवाइयां वितरण की गई हैं।
- तुलिका श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी, बरौली अहीर
कार्रवाई: रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर एनजीओ संचालिका ने हड़पे 70 हजार रुपये, महिला गिरफ्तार
आगरा: चुनावी जीत-हार को लेकर विवाद, कौलक्खा में पूर्व और वर्तमान प्रधान भिड़े, मारपीट-पथराव