फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 11 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को 11 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3619 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 3427 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 66 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 126 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएचसी कुचेला के गांव नगला गुलाल में दो, कस्बा घिरोर के नगला रढ़ा और नगला हरी सिंह में, जागीर के राजपुर कला और परिगमा में, कुरावली के गांव देवी नगर और अशोक नगर में, शहर के कचहरी रोड, खरगजीत नगर और धारऊ में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सीएमओ के निर्देश पर सभी को होम आइसोलेट किया गया है। उनके संपर्क में आने वालों की कोविड-19 जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
कुरावली में 140 लोगों की हुई जांच
कुरावली। शनिवार को स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने ग्राम अशोकपुर खटकानी और देवी नगर सहित अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर 140 लोगों की जांच की। 75 लोगों की जांच एंटीजन करार्ड से कराई गई जबकि 65 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। इस अवसर पर डा.ॅ आनंद किशोर, डॉ. जगतबंधु, सत्यजीत, किशनपाल, दिलीप कुमार, दीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें