फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारस हॉस्पिटल से उपचार पाने वाले तीन की हो चुकी है मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पारस हॉस्पिटल से उपचार लेकर लौटे जिले के तीन मरीजों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग को मरने वाले लोगों के परिजनों की भी चिंता सता रही है। परिजनों की स्क्रीनिंग कराते हुए होम क्वारंटीन किया गया है। कुछ लोगों के सैंपल भी भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को पारस हॉस्पिटल आगरा से मिली 17 लोगों की सूची में जिले के तीन लोग ऐसे भी शामिल हैं, जिनकी मौत हो चुकी है। औड़ेन्य पड़रिया निवासी वृद्ध की मौत 29 मार्च को आगरा में उपचार के दौरान हुई थी तो वहीं बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव कसौली निवासी युवक की मौत सैफई मेडिकल कॉलेज में हुई थी।
युवक के परिजन 27 मार्च को उसे लेकर आगरा गए थे और पारस हॉस्पिटल से उपचार दिलाया था। बाद में 10-11 अप्रैल की रात सैफई मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। करहल के नगला जोर निवासी युवक की भी आगरा में उपचार के दौरान मौत हुई थी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को क्वारंटीन के लिए भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस में रखा है। कुछ लोगों के सैंपल जांच के लिए मिनी पीजीआई सैफई भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें