फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में नहीं पहुंचे सफाईकर्मी तो जाएगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी सफाईकर्मियों को गांव-गांव जाकर साफ-सफाई कराने के आदेश दिए गए हैं लेकिन सफाईकर्मी लगातार लापरवाही कर रहे हैं। ऐसे में अब अगर कहीं लापरवाही सामने आई तो सफाईकर्मी को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। जिले में कुल 552 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुल 724 सफाईकर्मियों की तैनाती है। कोरोना से बचाव के लिए लगातार ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई कराने व सैनिटाइजिंग के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसमें कई जगह सामने आया है कि सफाईकर्मी संगठनों के पदाधिकारी गांवों में नहीं जा रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने डीपीआरओ को आदेश दिए हैं कि काम पर न जाने वाले सफाईकर्मी नेताओं पर कार्रवाई की जाए। डीपीआरओ स्वामीदीन ने पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें