मैनपुरी। जेल पहुंचे एक नए बंदी सहित जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3794 पहुंच गई। संक्रमण से अब तक 3665 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 74 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 55 मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को जिला जेल में पहुंचा एक नया बंदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे अस्थाई जेल में क्वारंटीन किया गया है। वहीं कुरावली निवासी 29 वर्षीय एक युवक संक्रमित पाया गया।
उसे सीएमओ डॉ. एके पांडेय के निर्देश पर होम आइसोलेट किया गया। कुरावली में सोमवार को 162 लोगों की जांच की गई। 107 लोगों की जांच एंटीजन कार्ड से की गई। जबकि 50 के नमूने लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए। सोमवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने जिला अस्पताल स्थित कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। यहां सूचनाओं की अपडेट जानकारी हासिल की। संवाद