फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Firozabad: ट्रेनी एसडीएम सहित 28 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Sat, 08 Aug 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • अब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 861 
  • अब तक 41 लोगों की मौत
  • 640 लोग कोरोना संक्रमण से हुए ठीक
विज्ञापन
फिरोजाबाद में लोगों का तापमान जांचती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में शुक्रवार को कोरोना के 28 और केस संक्रमित पाए गए हैं। इसमें दो स्वास्थ्यकर्मी, दो पुलिसकर्मी और जीआरपी कांस्टेबल भी शामिल हैं। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 861  हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की संख्या बढ़ते देखते हुए संसाधन को जुटाना शुरू कर दिया है। मृतक की संख्या 41 है। अब तक 640 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- डॉक्टर दीप्ति की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने कहा- हत्या का केस दर्ज कराएंगे
विज्ञापन


कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रही स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित मिली है। शुक्रवार को एंटीजन किट से स्टाफ नर्स की कोरोना जांच कराई थी। आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी कर रहे चिकित्सक भी पूर्व में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनका भी कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। एदमात्मपुर के निकट एक मेडिकल कॉलेज की एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वह टूंडला के जाजपुर गांव में रहती हैं। 

टूंडला के जीआरपी थाने पर तैनात कांस्टेबल भी कोरोना संक्रमित मिला है। पुलिसलाइन में भी कोरोना दस्तक दे चुका है। ट्रेनिंग को आए 15वीं वाहिनी पीएससी आगरा का एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

शिकोहाबाद में शंभू नगर निवासी एक दंपती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वह गुड़गांव में एक कंपनी में कार्यरत हैं। शिकोहाबाद के एटा रोड स्थित एक होटल के निकट 30 वर्षीय युवक और राठौर वाली गली में युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हुआ है। फिरोजाबाद शहर के भीमनगर इलाके में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है।
 
सुहागनगर कॉलोनी में लगातार मिल रहे केस 
सुहागनगर कॉलोनी में कोरोना के बड़ी संख्या में मरीज मिले हैं। दो वर्षीय बालिका कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं, सुहागनगर सेक्टर दो के 56 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

रामनगर इलाके में 26 वर्षीय युवक, सुहागनगर सेक्टर चार में 32 वर्षीय युवक, राजा का ताल के निकट नगला गोला में एक गर्भवती महिला, गांव भीमकनपुर में 16 वर्षीय किशोरी, नगला मदाना गांव में 55 वर्षीय एक व्यक्ति, एका के रामपुर निवासी समाचार पत्र विक्रेता, एका के नगला तुला में एक महिला और शिकोहाबाद के गलामई में एक 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 

टूंडला में कोरोना की बढ़ी रफ्तार
टूंडला के नगला मस्जिद में 22 वर्षीय गर्भवती महिला और 25 वर्षीय युवक, कच्चा टूंडला में भी एक युवक, टूंडला के सांवले प्रसाद रोड, जैन गली में 22 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें