मथुरा में शुक्रवार को 37 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। निजी अस्पताल में भर्ती 62 वर्षीय वृद्ध की कोरोना संक्रमण से शुक्रवार की शाम मौत हो गई। मंडी रामदास निवासी वृद्ध को तीन दिन पहले ही पॉजिटिव मिलने पर भर्ती कराया गया था। अब तक जिले में कोरोना से 42 लोगों की मौत हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1116 हो गई है।
कोटवन कोसीकलां से 25 वर्षीय व्यक्ति, मदन विहार कॉलोनी से 38 वर्षीय व्यक्ति, बाजना से 54 वर्षीय महिला, एमआर नगर से 59 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय व्यक्ति, प्रिया नगर से 43 वर्षीय व्यक्ति, नयति हॉस्पिटल में भर्ती 43 वर्षीय व्यक्ति, जैत से 18 वर्षीय युवक, दामोदरपुरा से 68 वर्षीय व्यक्ति, फरह से 30 वर्षीय व्यक्ति, शाहपुरा गोसना में 28 वर्षीय महिला, गताश्रम टीला से 63 वर्षीय महिला, मथुरा से 27 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन से 72 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर से 32 वर्षीय महिला, सिकंदरा आगरा निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ये भी पढ़ें- Corona Virus In Kasganj: पुलिसकर्मियों सहित 17 कोरोना पॉजिटिव मिले
गोवर्धन रोड से 50 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, नरसी विहार से 26 वर्षीय व्यक्ति, कोसीकलां से 24 वर्षीय व्यक्ति, मांट से 32 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन से 50 वर्षीय महिला और रेपुरा जाट से 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।