फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः लेखपाल और पुलिसकर्मियों सहित 63 कोरोना पॉजिटिव मिले, 1523 हुई कुल संख्या

Tue, 01 Sep 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • कोरोना संक्रमित 20 लोग होम आइसोलेशन में
  • 1523 हुई कुल संख्या
  • 277 से ज्यादा मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद गली की गई सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 63 नए केस मिले हैं। इसमें टूंडला तहसील के लेखपाल एवं थाना दक्षिण के पुलिसकर्मी और उनके बच्चे शामिल हैं। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1523 हो चुकी है। 
विज्ञापन


टूंडला तहसील में तीन महिला लेखपाल एवं एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इतना ही नहीं, लेखपाल के पति और मां की रिपार्ट भी पॉजिटिव आई है। थाना दक्षिण में तैनात दो एसएसआई और उनके दो बच्चे भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं। 

टूंडला के कृष्ण बिहार कॉलोनी में 10 साल और 13 साल का बालक एवं 35 वर्षीय मां, अरांव के गांव सेनावली में 45 वर्षीय युवक, कवीर नगर में 42 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के कटरा मीरा में चार (सभी एक ही परिवार के) शिकोहाबाद के सैजलपुर में भी 20 वर्षीय महिला, सुहागनगर में 51 वर्षीय महिला, टूंडला के बसई में 75 वर्षीय वृद्ध, गोपाल आश्रम के निकट एक ही परिवार के दो लोग, पेमेश्वर गेट में 63 वर्षीय वृद्ध, टूंडला के रेलवे ऑफिसर कॉलोनी में एक रेलवेकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


आर्चिड ग्रीन कॉलोनी में 30 वर्षीय युवक, नीबू बाला बाग में भाई, बहन, बोधाश्रम पर एक फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारी, अरांव के फकरपुर में कोरोना के तीन केस, नई बस्ती गली नंबर पांच में 24 वर्षीय युवक, जैन नगर में भी का एक मरीज मिला है। 
 

सिरसागंज के गांव धरमई में बिजली घर के निकट एक वृद्ध, एका के भालौलपुर में एक नया मामला सामने आया है। वहीं जसराना के गांव नगला केकन में पांच मरीज मिले हैं। इसमें 24 और 28 साल के तीन युवक और 26 वर्षीय युवती एवं 15 वर्षीय किशोर शामिल है।

होम आइसोलेशन में 20 मरीज
कोरोना संक्रमित 20 लोग होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे हैं। 277 से ज्यादा मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। शेष मरीज दूसरे जनपद में इलाज करा रहे हैं।

संपर्क में आए कर्मचारियों की बनाई जा रही सूची
रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के पॉजिटिव मिलने के बाद ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है जो अधिकारी के संपर्क में रहे थे। रेलवे के सहायक मंडल यातायात प्रबंधक ने अपनी कोरोना जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आए। सभी ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है जो विगत दिवस रेलवे अधिकारी के संपर्क में रहे थे। वहीं कुछ कर्मचारी स्वयं ही कोरोना की जांच कराने जा रहे हैं। हालांकि अभी रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकारी के आवास को सैनिटाइज करवाया गया है। 
विज्ञापन

तहसील में चार सितंबर तक नहीं होगा कार्य
तहसील में कार्यरत चार लेखपाल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसके बाद से तहसील कंटेनमेंट क्षेत्र बन गया है। बार एसोसिएशन के सचिव रविंद्र सिंह ने बताया कि तहसील में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में निर्णय लिया गया है चार सितंबर तक तहसील में कोई भी अधिवक्ता, टाइपिस्ट, बैनामा लेखक, निबंधन कार्यालय में तैनात कर्मचारी व अन्य कोई भी कार्य नहीं करेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें